Saturday, April 19, 2025

गाजियाबाद में किशोर ने नशे की कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, रुपये भी हड़पे

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की काॅलोनी में दोस्त की बहन और 15 साल की आठवीं की छात्रा को पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। मां का आरोप है कि 25 मई को वह बेटे के साथ गांव गई थीं। उसी रात में किशोर ने खाना बनाने के बहाने छात्रा को घर बुलाया उससे दुष्कर्म किया और वीडियो फोटो मोबाइल में कैद कर लिए। किशोर और उसके भाई ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा से 19 हजार रुपये भी हड़प लिए। खोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया।

 

 

हाथरस की रहने वाली महिला खोड़ा थाना क्षेत्र में बेटे और 15 वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि घर के पास 15 साल का किशोर अपने भाई के साथ रहता है। किशोर ने कुछ महीने पहले उनके बेटे से दोस्ती की थी। धीरे-धीरे उसने घर आकर सभी के साथ विश्वास बना लिया। 25 मई को वह बेटे के साथ गांव गई थीं। इस दौरान छात्रा घर पर अकेली थी।

 

 

रात करीब साढ़े नौ बजे किशोर उनके घर गया और छात्रा से बहाना बनाया कि उसका भाई ड्यूटी करने गया है। उसे खाना बनाना नहीं आता है। किशोर उनकी बेटी को घर ले गया, जब छात्रा खाना बना रही थी। तभी किशोर ने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया । इसके बाद दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गोड ने संभाला कार्यभार, जनसुनवाई में लापरवाही पर कार्रवाई के दिए संकेत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय