Friday, April 26, 2024

गाजियाबाद में युवक की हत्या करने आए दो बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोली, एक महिला व युवक घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद। दीपावली पर हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक की हत्या करने आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिसकी हत्या की सुपारी ली थी वह तो बच गया लेकिन वहां मौजूद दिल्ली निवासी एक महिला और एक युवक को गोली लग गई। कल शाम यह घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में हुई।

गाजियाबाद में दिल्ली से बिल्कुल सटे थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कल शाम हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में दिल्ली निवासी एक महिला कविता और गाजियाबाद निवासी एक युवक रवि घायल हो गए। महिला के यहां हाथ में गोली लगी है वही युवक के पैर में गोली लगी है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इनको लोनी के अस्पताल में ले जाया गया जहां से इनको दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया। घायल महिला ने बताया कि वह दिल्ली से सब्जी लेने आई थी और घर वापस लौट रही थी तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी बाइक पर आए बदमाशों ने अपना मुंह ढका हुआ था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है  पुलिस के मुताबिक दो युवकों का दीपावली के आसपास झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर एक युवक ने दूसरे युवक की सुपारी दी थी। उसको यह बदमाश मारने आए थे। लेकिन गोलीबारी में दो अन्य घायल हो गए।

अब देखना होगा इस तरीके से आतंक फैलाने वालों को गाजियाबाद पुलिस कब तक पकड़ पाती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय