Tuesday, September 17, 2024

गाजियाबाद में महिला को चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, तीन साल किया ब्लैकमेल

गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से नकद व ऑनलाइन तीन लाख रुपये भी लिए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

महिला का आरोप है कि नवंबर 2020 में पड़ोसी युवक उनके घर आया। महिला ने उसे चाय बनाकर दी, युवक ने पीने के लिए पानी मांगा। आरोप है कि इसी बीच युवक ने महिला की चाय में नशे का पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद महिला बेहोश गई। युवक ने बेहोशी हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद महिला को होश आया तो उसने अपने पति से शिकायत करने की बात कही, तो युवक ने महिला को उसकी अश्लील वीडियो दिखा वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला के मकान में किराए पर कमरा ले लिया। आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया।

 

 

महिला का आरोप है कि युवक ने उससे नकद व ऑनलाइन तीन लाख रुपये भी ले लिए। मार्च 2024 में युवक महिला को हरिद्वार ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं 25 मई से एक जुलाई तक कई बार एक ढाबे पर महिला से दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवक उस पर एक लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा है। रुपये न देने पर आरोपी महिला की पिटाई कर वीडियो वायरल करने और उसके पति व बेटे को मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय