Saturday, May 18, 2024

हैट्रिक बनाएंगे, रिकॉर्ड तोड़ेंगे, भाजपा को 370 पार ले जाएंगे : नड्डा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित और प्रफुल्लित हैं तथा लोकसभा चुनाव में उनकी चेतना भाजपा को 370 एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 के पार ले जाएगी।

नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वयोवृद्ध नेता मुरली मनोहर जोशी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में देश भर से आए करीब 12 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री नड्डा ने पार्टी का ध्वजारोहण करके अधिवेशन का शुभारंभ किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नड्डा ने कहा, “हम पीछे भी जीते थे और आगे भी जीतेंगे। हम उत्साहित हैं, हम प्रफुल्लित हैं। हमारी यह चेतना अवश्य ही 370 पार कराएगी। राजग को भी 400 के पार ले जाना है। हर बूथ पर पूरी ताकत से जुट जाना है। हमे ना केवल हैट्रिक लगानी है बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़ने हैं।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने साढ़े आठ लाख बूथों पर पहुंच बनायी है और हम जल्दी ही 10 लाख बूथों पर पहुंचेंगे।”

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा संघर्ष और फिर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा,“वर्ष 2014 के पहले हम पांच या छह राज्यों में सत्ता में थे और 17.5 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते थे। आज हम 17 राज्यों में सरकार चला रहे हैं और 58 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सब मोदी की गारंटी से संभव हुआ है। अकेली भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने जो 1951 में कहा वही आज भी कहा और करके दिखाया।”

नड्डा ने जनसंघ के वक्त से उनके नारे एक देश, एक विधान, एक प्रधान का भी जिक्र किया। कहा पहले कि श्री मोदी ने लाल चौक पर नारे लगाए थे और फिर धारा-370 को धराशाही कर दिया। उन्होंने कहा, “हमने राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के भी नारे लगाए। कुछ लोगों ने उपहास उड़ाया कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। हमने तब कहा हम तिथि भी बताएंगे और आप आएंगे। पर आप आए नहीं, ये आपके कर्म थे। राममंदिर का शिलान्यास हुआ और फिर प्राणप्रतिष्ठा भी हुई।”

नड्डा ने कहा,“ हम ऐसे माहौल में यहां आए हैं जहां हमें पीछे भी जीत दिखी है और आगे भी जीत दिख रही है। हमने संघर्ष का काल देखा, जब हमारी उपेक्षा की जा रही थी। हमने वह काल भी देखा जब हम जमानत बचाने के लिए संघर्ष करते थे। हमने इमरजेंसी देखी। हमने जीतने-हारने की प्रक्रिया भी देखी। लेकिन हमें खुशी है कि पिछला दशक प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में उपलब्धियों भरा है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा,“ वर्ष 2009 में हमें 18.8 प्रतिशत का समर्थन मिला था वहीं पार्टी का समर्थन 2014 में 31.3 प्रतिशत तक पहुंचा। वर्ष 2019 में हमने अपना रिकॉर्ड तोड़ा, 282 से 303 सीटें आई वहीं वोट शेयर 37 प्रतिशत पहुंचा। वर्ष 2014 से पहले हमारी सिर्फ पांच प्रदेशों मे सरकारें थी। लंबे वक्त तक हम पांच-छह में रूके थे। आज राजग की 17 प्रदेशों में और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है। स्थानीय निकायों के चुनाव में हमने 9836 सीटें जीती। 186 स्थानों पर नगर निगम में भाजपा के मेयर बने।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं जीत की बात में पश्चिम बंगाल भी जोड़ना चाहता हूं। हम वहां विधानसभा में तीन सीटें जीते थे, फिर हम 77 सीटें जीतकर आए। अब अगली बारी के लिए तैयार हो जाइए, वो बारी हमारी है। गुजरात में 1997 से लगातार सरकार में रहने का भी जिक्र किया। 2014 से पहले जब मैं हरियाणा में जाकर कहता था कि भाजपा सरकार बनाएगी तब वहां लोग हमारा मजाक बनाते थे लेकिन हमने वहां लगातार दो बार सरकार बनाई।” उन्होंने असम से लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर मणिपुर, त्रिपुरा से लेकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना सब चुनावों का जिक्र किया।

नड्डा ने कहा,” ये सब मोदी की गारंटी से संभव हुआ है। उन्होंने मध्य प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मोदी के मन में एमपी है, एमपी के मन में मोदी है’, ये लोगों को छू गया।”

उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पी वी नरसिंह राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का और उनके कामों का जिक्र किया जिन्हें भारत रत्न से नवाजा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय