Monday, May 5, 2025

गाजियाबाद में नारी शक्ति ने किया बढ़-चढ़कर किया वोट, सास बोली- काम बाद में पहले होगी वोटिंग

गाजियाबाद। लोकतंत्र के महोत्सव में गाजियाबाद में आधी आबादी कमाल ढा रही है। नारी शक्ति सबसे ज्यादा वोट करने आ रही है । महिलाओं का कहना है कि घर के चूल्हा चौका होगा बाद में पहले वोटिंग करेंगे। गाजियाबाद के बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई। इतना ही नहीं बुजुर्ग भी जबरदस्त उत्साह दिखा रहे हैं। वह वकार के सहारे ही सही वह अपना वोट करने आ रहे हैं। कई बुजुर्ग अपने परिवार वालों के सहारे से आ रहे हैं। हम भी आप से अपील करते है कि आप भी अपना वोट जरूर दें। सास बहू भी साथ वोट करने आई है। सास ने अपनी बहू से कहा काम होगा बाद में पहले होगी वोटिंग।

एक तस्वीर में आपको आधी आबादी लाइन में लगी दिखेगी। यह महिलाओं की है। इनका कहना है कि घर का चूल्हा चौका बाद में होगा उससे पहले वोट करेंगे। अपने क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए यह सभी वोट डालने आए हैं। वहीं महिलाओं को आकर्षित करने के लिए प्रशासन ने पिंक बूथ भी बनाए हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर देखिए इसमें बुजुर्ग वॉकर के सहारे आ रहे हैं और इनका भी कहना है कि वोट जरूर करें। कई बुजुर्ग अपनों के सहारे से वोटिंग करने आ रहे हैं तो जब महिलाएं और बुजुर्ग वोट करने आ सकते हैं तो आप भी घर से निकली है और अपने मतदान का प्रयोग कीजिए।

[irp cats=”24”]

आपको बता दें कि गाजियाबाद में आज नगर निगम समेत 9 निकाय के चुनाव हैं जिसको लेकर प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय