Tuesday, June 25, 2024

गाजियाबाद में कार सवार युवकों ने पुलिस की वर्दी फाड़ी, पिस्टल छिनने का किया प्रयास

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने कई ठेलों में टक्कर मारी इसके बाद वो दूसरी कार से टकरा गई। हादसा रात करीब सवा बजे हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पुलिस को दो युवक दबंगई दिखाते हुए रोड जाम करने के लिए उकसाने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने उनके साथ हाथापाई कर वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने पिस्टल छीनने का प्रयास किया। मामले में चौकी प्रभारी क्रॉसिंग रिपब्लिक अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्वर्णजयंतीपुरम के रहने वाले विवेक पांडेय ने पुलिस को सूचना दी कि रात वह जीएच-7 के पास अपनी कार लेकर खड़े थे। इसी दौरान एक कार ने कुछ ठेलों को और उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद महागुन मॉल की तरफ भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची तो सतीश और अभय नाम के दो युवक आए और अभद्रता कर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई।
उपनिरीक्षक अशोक का कहना है कि दोनों ने लोगों से अभद्रता भी की।

 

इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा कहना है कि पकड़े गए आरोपी राजनगर निवासी कैफे संचालक अक्षय आहूजा और जीएच-7 सोसायटी निवासी सतीश हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय