Monday, April 28, 2025

नोएडा में भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित, ब्राह्मण समाज में रोष, शाम तक लगेगी नई मूर्ति

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के गुलावठी गांव में स्थित एक मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इस घटना से ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की है।
भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित होने की सूचना पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, मांगेराम शर्मा, उमाशंकर शर्मा  सहित भारी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ब्राह्मण समाज के लोगों को समझा-बुझाकर अधिकारियों ने वहां पर दूसरी मूर्ति रखवाने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन के लोग ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ मेरठ से मूर्ति लेने के लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार शाम तक मूर्ति आ जाएगी।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इस घटना को कारित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की आश्वासन दिया। खंडित मूर्ति को गंगानगर में विसर्जित किया गया है। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने मांग की है कि इस तरह के कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, तथा उनके खिलाफ रासुका लगे। उन्होंने कहा कि इस घटना से ब्राह्मण समाज में भारी रोष है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय