Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में गांजा तस्कर को पुलिस ने दबोचा, दो लाख कीमत का गांजा किया बरामद

गाजियाबाद। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कार्रवाई में गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी अलीगढ़ से गांजा की तस्करी करने दिल्ली जा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक क्विंटल से अधिक का गांजा और गाड़ी बरामद की है।

 

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खोड़ा पुलिस ने प्रवेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पैगंबरपुर थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि लोकेंद्र शर्मा निवासी त्रिमूर्तिनगर चांदमारी अलीगढ़ ने 50 हजार रुपए देकर तस्करी के लिए भेजा था। वह गाड़ी में गांजा भरकर दिल्ली यूपी गेट पर एक युवक को देने जा रहा था।

 

पुलिस का कहना है कि बरामद गांजे की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। पूछताछ के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अलीगढ़ के लोकेंद्र शर्मा की तलाश शुरू कर दी है। नारकोटिक्स टास्क फोर्स इस ओर भी जांच कर रही हैं कि पकड़ा गया आरोपी और कितनी बार गांजा की तस्करी कर चुका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय