Monday, May 19, 2025

मेरठ में विद्युत अधिनियम के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन, 963 मामलों का हुआ निस्तारण

मेरठ। विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत शमनीय दाण्डिक एवं आपराधिक मामलों का निस्तारण किये जाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 963 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (सीडी)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ रजत सिंह जैन के मार्गदर्शन में विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत शमनीय दाण्डिक एवं आपराधिक मामलों का निस्तारण किये जाने हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया तथा विशेष लोक अदालत में निस्तारित वादों का विवरण निम्नवत है।

 

मुज़फ्फरनगर के रोहाना में किसान से लूट में शामिल 2 बदमाश गिरफ्तार, लूट के रुपये भी बरामद

 

 

अर्पणा पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश, (ई0सी) एक्ट मेरठ द्वारा 312 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग मेरठ द्वारा प्री-लिटीगेंशन स्तर पर विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत 21 मामलों का निस्तारण किया गया।  नीरज कुशवाहा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 83 लघु आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। दुर्गेश नन्दनी, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ द्वारा 53 लघु आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। नाहिद सुल्ताना, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 03 लघु आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।

 

बागपत की पूर्वी यमुना नहर में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, चालक घायल

 

नदीम अनवर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-03 मेरठ द्वारा 20 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सोनिका वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-06 मेरठ द्वारा 50 आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अनुज कुमार ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-04 मेरठ द्वारा 10 आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया।

 

‘दे दे प्यार दे’, जेई ने महिला SDO का नाम लेकर गाया गाना, वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड

 

अंकुर चित्रांशी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-08 मेरठ द्वारा 106 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। एकाग्रता सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 20 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। प्रज्ञा सिंह-पंचम, न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय संख्या-02 मेरठ द्वारा 04 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। रजत शुक्ला, सिविल जज (जू0डि0) सरधना मेरठ द्वारा 04 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। प्रशान्त मौर्य, सिविल जज (जू0डि0) मवाना मेरठ द्वारा 01 लघु आपराधिक वादो का निस्तारण किया गया। व्योमा गौर, अपर सिविल जज (जू0डि0) न्यायालय संख्या-01 मेरठ द्वारा 10 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय