Saturday, May 17, 2025

झाँसी में महिला डॉक्टरों से राह चलते हुई छेड़छाड़, मनचलों ने डॉक्टरों पर पत्थर उठा लिए

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट व महिला जूनियर चिकित्सकों के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मामला देर रात का बताया जा रहा है, जब सभी डॉक्टर अपने एक साथी की जन्मदिन पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे।

नवाबाद थाने पहुंचे जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि देर रात वे और कुछ महिला चिकित्सक अटारी से एक मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इलाइट से मेडिकल जाते समय एक काली रंग की स्कूटी सवार तीन मनचलों ने ऑटो में आ रही करीब आधा दर्जन महिला जूनियर डॉक्टरों से छेड़खानी करना शुरू कर दिया। उन पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर जब उन्हें रोका गया, तो जूनियर डॉक्टरों से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि उन तीन मनचलों में से एक ने  डॉक्टर को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। हालांकि इस बीच पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और उन तीनों को डॉक्टर समेत थाना नवाबाद ले आए।

डॉ. आश्चर्य कुमार ने बताया कि ऐसा कई बार होता है। इसलिए हम लोग आपस में साथ ही निकलते हैं। महिला चिकित्सकों ने पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया।

इस संबंध में सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने पहले शिकायती पत्र दिया था। बाद में मुकदमा दर्ज न कराने की इच्छा जताई थी। हालांकि पुलिस ने अपनी ओर से संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय