Friday, October 25, 2024

कन्नौज में पति ने जीवित पत्नी का किया श्राद्ध, रचाई दूसरी शादी,लिखा-भगवान उनकी आत्मा को शांति दें

कन्नौज। कन्नौज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहा एक पति ने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए उसका श्राद्ध कर दिया। पति ने अपनी पत्नी पूजा का श्राद्ध और शांति पाठ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं, जिसमें लिखा था, “भगवान पूजा की आत्मा को शांति दें।”

बताया जा रहा है कि पूजा और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण पूजा अपने मायके में रह रही थी। जब पूजा को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति की इस करतूत का पता चला, तो उसने न्याय की गुहार लगाई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पूजा ने कन्नौज एसपी के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पति पवन पटेल ने उसके दो बच्चों का अपहरण कर लिया है। पूजा का दावा है कि पवन उन्हें जबरन अपने पास रख रहा है।

पूजा, जो मूल रूप से कानपुर के किदवई नगर की रहने वाली है, ने बताया कि उसकी शादी मार्च 2009 में कन्नौज के तालग्राम इलाके के पवन पटेल से हुई थी। वह अपने बच्चों के साथ कानपुर स्थित अपने मायके चली गई थी और तब से वहीं रह रही है। इसी दौरान, पूजा को पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे मृत साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर उसकी मौत की तस्वीरें भी अपलोड की हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय