Thursday, April 24, 2025

मथुरा में तांत्रिक ने दिल्ली से आईं 2 बहनों से किया रेप, भूत उतारने के नाम पर तांत्रिक ने किया कांड

मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा में दिल्ली से आई दो चचेरी बहनों के साथ रेप की घटना सामने आई है, तांत्रिक ने भुत उतारने के नाम पर इस घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक़ ये दोनों बहनें अपनी मां और चाची के साथ दिल्ली से मथुरा भुत उतरवाने के लिए आई थी। इस कृत्य को अंजाम देने के बाद तांत्रिक ने इन बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित लडकियों के परिजनो ने इसको लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

[irp cats=”24”]

दरअसल इन दो चचेरी बहनों के साथ इनकी मां और चाची भी आई थी, ऐसे में वो इस फरेबी तांत्रिक के संपर्क में आई और वो इन्हें पूजा करने के बहाने अलग रूम में लेकर गया और वहां इन लड़कियों पर दुष्कर्म किया।

उसने इन लड़कियों को धमकी दी थी की अगर ये बात परिजनो को बताई तो वो इनके परिजनो को तंत्र विद्या की ताकत से मार देगा, इसके बाद दोनों पीड़ित लड़कियों ने दिल्ली पहुंचकर इस घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी।

 

इसके बाद परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे और पुलिस में शिकायत की, आरोपी तांत्रिक का नाम नंदलाल है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय