Sunday, May 19, 2024

मुज़फ्फरनगर में चरथावल पहुंची भारत संकल्प यात्रा, मंत्री कपिल देव ने ग्रामीणों को बताई विकास योजनाएं !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ़्फरनगर। चरथावल विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री कपिल देव ने लाभार्थियों के साथ सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन तथा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

विकसित भारत, संकल्प यात्रा अभियान के दृष्टिगत सरकार की लोकप्रिय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उनका लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संकल्प यात्रा आज चरथावल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर पहुँची। जहाँ ग्रामवासियों एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समारोह का आयोजन किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सदर विधायक एवं मंत्री कपिल देव ने लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्कूल के छात्रों, कृषकों सहित समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया। समारोह के आरंभ में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसका सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई एवं योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में समस्त जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम के मध्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाइव संबोधन कर विकसित भारत  यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किये गए तथा देश भर के 5 राज्यो से चिन्हित किये गए लाभार्थियों से वार्ता भी की गई। संबोधन उपरांत मंत्री कपिल देव ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया और उसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे। विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सौ तीस करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है, भारत गांव का देश है। हमारी परम्परा में दो महत्वपूर्ण विधाएं है ऋषि और कृषि। ऋषि हमारे जीवन जीने की दिशा तय करते है। कोई भूखे पेट न सोये, कोई खुले आसमान के नीचे न सोये, सभी को रहने के लिए आवास मिले, रोटी-कपडा-मकान का प्रबंध हो इसके लिए अन्न पैदा करने का काम किसान करता है।

पं दीन दयाल के सपने थे गांव, शहर, मोहल्ले के अंतिम छोर पर खडा व्यक्ति जिसको घर बैठे न्याय नहीं मिलता है, जिसकी बात नहीं सुनी जाती है जो शोषित, पीड़ित तथा उपेक्षित है तथा अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पा रहा है उसी के लिए आज यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा आई है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी प्रधानमंत्री ने दी है। उप्र में अपराधी अपराध करना भूल गया है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व प्रत्याशी सपना कश्यप, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, मनीष गर्ग, भाजपा नेता अजय वर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र कुच्छल एवं हजारों की संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय