Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर ठगे 30 हजार, अब पीड़िता को दे रहे धमकी

मेरठ। सस्ते टूर पैकेज के नाम पर एक महिला से 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। इसके बाद आरोपी महिला को फोन पर धमकी दे रहे हैं। उनके डर से महिला की तबीयत बिगड़ गई है। मेडिकल थाने में सोमदत्त विहार निवासी सोनम से गढ़ रोड स्थित होटल में 30 हजार रुपए की ठगी की गई थी।

इसके बाद दिल्ली रोड स्थित होटल में ठगी का प्रयास किया गया। शक होने पर शाम सोनम ने गिरोह के सदस्यों को साकेत आईटीआई के पास एक रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहां अपने कैमरे से गिरोह के सदस्यों का वीडियो बनाया था। इसके बाद में सिविल लाइन पुलिस को बुलाया था।

आरोप है कि पुलिस ने थाने में पहुंचकर तहरीर देने की बात कहकर टरका दिया था और कार्रवाई नहीं की। अब उसे धमकी दी जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय