Sunday, April 27, 2025

मेरठ में रिटायर्ड अफसर से 70 लाख की धोखाखड़ी, सर्राफ ने दिए फर्जी चेक

मेरठ। मेरठ में एक सर्राफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिटायर्ड अफसर को धोखा दिया। सर्राफ ने रिटायर्ड अफसर से 70 लाख रुपए की धोखाखड़ी की है।

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में एक रिटायर्ड अधिकारी से बाबा ज्वैलर्स व उसके दो सर्राफ साथियों ने 70 लाख की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने पीड़ित से सस्ता गोल्ड खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की। पीड़ित अधिकारी काफी समय से आरोपियों से अपने रुपये मांग रहे हैं लेकिन आरोपियों ने पीड़ित के रुपए वापस नहीं लौटाए। पीड़ित ने 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी रवि करन पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि वह रिटायर्ड अधिकारी है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बाबा ज्वेलर्स के मालिक विनीत वालिया व दो अन्य सर्राफ ने सस्ता गोल्ड दिलवाने के नाम पर लगभग एक साल पूर्व उनसे रुपए लिए थे। पिछले एक साल में आरोपियों ने उनसे चार बार सस्ते गोल्ड दिलवाने के नाम पर 70 लाख रुपए लिए। कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने सर्राफ से अपने रुपए लौटाने के लिए कहा। जिस पर आरोपी सराफ विनीत वालिया व उसके साथियों ने पीड़ित को फर्जी चेक बनाकर दे दिए।

[irp cats=”24”]

इसके बाद पीड़ित ने चेक बैंक में लगाए गए। बैंक मैनेजर ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर होने की बात पीड़ित को बताई। फर्जी चेक निकलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित ने दुकान पर जाकर आरोपी सर्राफ विनीत वालिया से अपने रुपये लौटाने की बात कही। लेकिन सर्राफ व उसके साथियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया।

बताया गया कि आरोपियों ने रिटायर्ड अधिकारी से जमकर अभद्रता की। रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर पुलिस विनीत वालिया व उसके दो सर्राफ साथियों सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय