Saturday, May 10, 2025

मेरठ में दुकान में सामान लेने गए युवक को गोली मारी, हालात गंभीर

मेरठ। आज रविवार सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जरा भी देर ना करते हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि खरखौदा के पांची में मेन बाजार में परचून की दुकान पर सामान लेने आए मनु त्यागी पुत्र स्वर्गीय नीरज त्यागी को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए।

गंभीर हालत में मनु को सीएचसी से मेरठ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय