Monday, May 19, 2025

मेरठ में जेठ और देवर पर पीटने का आरोप,संबंध बनाने का बना रहे थे दबाव

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ और देवर पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। एक कॉलोनी की महिला घायल हालत में थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके जेठ और देवर ने छह महीने पहले उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

 

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने छह महीने पहले भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने शांति भंग में ही चालान किया।

 

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात जेठ और देवर ने महिला के पति के साथ मारपीट की तो पुलिस पति को ही उठाकर ले गई। अपने पति को थाने से छुड़ाकर घर पहुंची तो दोनों ने फिर से उनके साथ मारपीट की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय