Sunday, March 26, 2023

मेरठ में बदमाशों ने दरवाजा खुलवाकर बुजुर्ग महिला के गले से लूटी सोने की चेन

मेरठ। बदमाशों ने रविवार की रात कंकरखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला से घर का दरवाजा खुलवाकर मकान का पता पूछा। इसके बाद बुजुर्ग के गले से चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बाद में पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

- Advertisement -

न्यू गोविंदपुरी के निवासी अंकुर मित्तल ने बताया कि वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। उनकी दादी 80 वर्ष सरला मित्तल पत्नी रमेश चंद मित्तल बाहर वाले कमरे में थीं। रात में बाइक पर बदमाश आए। उन्होंने दरवाजे पर गेट आवाज लगाई। दादी पहुंचीं। यहां पहले से ही खड़े दोनों बदमाशों ने नमस्ते कर एक मकान का पता पूछा। इसके बाद मौका पाते ही एक बदमाश ने पीड़िता के गले पर झपट्टा मारकर चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मार्शल पिच की तरफ फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचा दिया।

कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। पुलिस मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,127FollowersFollow
31,191SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय