Thursday, July 25, 2024

मेरठ में महिला की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसका शव घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। साथ ही महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया जा रहा है। जो घर से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया गया कि अब्दुल्लापुर में मोती अपने पति गुलफाम के साथ रहती थी। जिसका शव बुधवार की सुबह घर के अंंदर पड़ा मिला। महिला का गला रेतकर हत्या की गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि मौके से उसका पति फरार है। महिला की हत्या के बारे उसके परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में तहकीकात शुरू कर दी। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टामॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने इस मामले में महिला के परिनजों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि शादी के बाद दोनों को कई संतान नहीं थी। जिसको लेकर दानों के बीच झगड़ा रहता था और आपसी तनाव बना रहता था। आए दिन दोनों के झगड़े में आसपास की लोग बीचबचाव करते थे। बताया गया कि महिला का पति मौके से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में विवाद होने की वजह से पत्नी की हत्या की गई है। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय