Tuesday, February 11, 2025

सहारनपुर में एचटी लाइन की चपेट में आकर बिजलीकर्मी झुलसा,अस्पताल रेफर

सहारनपुर (गंगोह)। एचटी लाइन की चपेट में आकर एक बिजलीकर्मी झुलस गया। गंभीर झुलसी हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोह क्षेत्र के गांव ढलावली निवासी जोगिंदर दुधला बिजलीघर पर तैनात है।
बताया गया कि वह एचटी लाइन पर काम करने गया था। इसी दौरान काम करते समय अचानक लाइन में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे झुलसी हालत में देखकर उसे तुरंत सीएचसी भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर उसे गंभीर अवस्था होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय