Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में युवक को कार में डालकर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

 

सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी राजेंद्र ने शुक्रवार रात पुलिस को बताया की उनका बेटा शिवम(24) शुक्रवार सुबह दस बजे गांव से कंकरखेड़ा के लिए निकला था।

[irp cats=”24”]

 

जब देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश की थी। वहीं युवक का नंबर भी बंद आ रहा था।

 

इसके बाद परिजनों ने सरधना व कंकरखेड़ा में युवक की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद परिजनों को जीतपुर निवासी राजा नाम के युवक की जानकारी हुई। जिसने बताया कि शिवम शोभापुर निवासी दो युवकों से मिलने के लिए गया है।
पुलिस ने शोभापुर गांव के सामने बने एएन ढाबे पर जाकर जांच की। जहां पुलिस व परिजनों को जानकारी हुई कि एक काले रंग की कार सवार कुछ युवकों ने शिवम का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया है। कार सवार बदमाश युवक को पिस्टल के दम पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं।

 

घटना के समय आसपास में कई लोग खड़े थे लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक के अपहरण की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय