Saturday, April 12, 2025

मेरठ में पश्चिमी यूपी में बारिश ने दी गर्मी और उमस से राहत

मेरठ। पश्चिमी यूपी में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। सुबह से हो रही बारिश दोपहर तक जारी थी। आज शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से बारिश ने राहत दी है। पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया हैं। वहीं बिजनौर जनपद में बारिश के कारण एक से आठ तक की कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए स्कूलों में आज का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार को दिन भर लोग परेशान रहे। तीन दिन से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आया है। दिन में चली हवा से भी पसीना नहीं सूखा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड  किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में शादी समारोह में रोटी पर थूक लगाने का आरोपी दोषी, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय