Friday, May 16, 2025

मेरठ में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप

मेरठ। मैनापूठी गांव में शनिवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने एक मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं, गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। उधर, पीड़ित परिवार दहशत में है।
मेरठ जनपद में थाना सरूरपुर के गांव मैनापूठी में शनिवार देर रात एक मकान पर बाइक सवार हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए। अंधाधुध हुई फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवार से जानकारी की।
गांव मैनापूठी में मुख्य मार्ग पर तौफीक पुत्र रिसाल का मकान है। शनिवार देर रात वे अपने मकान के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने आकर नाम लेते हुए आवाज लगाई। बाहर आने पर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही की फायर उनसे बचते हुए दीवार में जा घुसा। इस दौरान मौका पाकर पीड़ित ने ईंट फेंक कर शोर मचाया। तभी बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की वारदात से गांव में हड़कंप मच गया।
वहीं, पीड़ित परिवार में दहशत बनी हुई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने माैके पर पहुंच कर मौका मुआयना कर वारदात के बारे में जानकारी की। बताया गया कि पीड़ित परिवार का पुत्र वधु को लेकर उसके मायके वालों से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुत्र वधु के मायके पक्ष द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय