Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में सात दिन से लापता युवक की लाश जंगल में मिली, परिजनों में मचा हड़कंप

मेरठ। खरखौदा में एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला। वह सप्ताह भर से लापता चल रहा था। वहीं परिजनों ने व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में एक युवक की शव जंगल में पड़ा मिला। युवक सात दिन से लापता चल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी संजय(44 ) पुत्र रामचंद्र चौकी मेरठ में मजदूरी का कार्य करता था। 22 नवंबर की सुबह घर से टिफिन लेकर नौकरी के लिए निकला था लेकिन उसके बाद फिर वापस नहीं लौटा।

[irp cats=”24”]

परिवार लगातार उसकी खोजबीन में लगा था। 28 नवंबर क्षकी शाम को संजय की पत्नी नीरज ने पति की गुमशुदगी थाना पर दर्ज कराई थी। परिवार लगातार खोजबीन में जुटा था।

आज बुधवार को सुबह से ही उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य हत्या की आशंका के चलते गांव के जंगल में इधर-उधर खोजबीन कर रहे थे। खोजबीन के दौरान खासपुर से एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर गांव के ही चेतराम जाटव के गन्ने के खेत में संजय का शव गली सड़ी हालत में मिला।

सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय