Saturday, May 18, 2024

मेरठ में बदले मौसम में बढ़ी अस्पताल में मरीजों की संख्या, तीन कोरोना मरीज मिले

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। बारिश के बाद तापमान में गिरावट और दिन में तेज धूप और हवाएं चल रही हैं। सुबह और रात में मौसम में ठंडक है। मौसम का यह बदलाव सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। इसका असर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज़ों की कतार के तौर पर भी नज़र आ रहा है।

दोनों अस्पतालों की ओपीडी में 3500 मरीज पहुंचे। मेडिकल में 2280 और जिला अस्पताल में 1220 मरीज। इनमें ज्यादा तादाद बुखार, खांसी, ज़ुकाम, नाक-कान-गला और आंखों के रोगियों की रही। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में अभी मौसम में बदलाव का अंदेशा जताया जा रहा है। बारिश की संभावना है। ऐसे में बीमारियां और पैर पसार सकती हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 623 लोगों की जांच की गई। जिनमें तीन नए कोरोना मरीज मिले। इनमें 54 वर्षीय एक महिला, 35 साल का युवक और 70 साल के बुजुर्ग हैं। ये तीनों देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

तीनों को खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत थी। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। जिले में फिलहाल कोरोना के चार केस सक्रिय हैं। इनके अलावा एक मरीज ठीक हुआ है। वह होम आइसोलेशन में था। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतने की आवश्यकता है। जो मरीज मिल रहे हैंए उनमें मामूली लक्षण हैं। एक सप्ताह के भीतर वे घर पर ही ठीक हो रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय