Sunday, April 27, 2025

मेरठ में युवक ने दहेज में मांगी बुलेट, तो युवती ने शादी से किया इंकार  

मेरठ। शादी के पहले युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को फोन कर बुलेट की मांग रख दी। उसने धमकी दी कि मांग पूरी न करने पर शादी नहीं करेगा। इस बीच लड़के के परिजन लड़की के घर तक पहुंचे और कहा कि उन्हें बेटे की हरकत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

इस मामले को लेकर पंचायत बैठी लेकिन लड़की ने शादी से साफ मना कर दिया। युवती के इस फैसले से दोनों पक्षों ने अपना-अपना सामान वापस ले लिया और शादी टूट गई।

थाना बलैनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की का रिश्ता सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव के युवक के साथ तय हुआ था। लग्न और सगाई की रस्म हो चुकी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे।

[irp cats=”24”]

रिश्तेदारों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। इसी बीच होने वाले युवक ने लड़की को फोन कर दहेज में बुलेट की मांग की। युवक ने कहा कि यह मांग पूरी न होने पर शादी नहीं हो सकेगी।

मामले की जानकारी दूल्हे के परिजनों को लगी तो वह लड़की के घर पहुंचे और समाज के लोगों के साथ पंचायत की। लेकिन लड़की ने शादी से साफ मना कर दिया। लड़की के परिजनों ने भी शादी से मना कर दिया।

लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि जब उन्होंने दूल्हे से पिता और अन्य लोगों से बातचीत कराने को कहा था तो उसने मना कर दिया। इसी के चलते उन्होंने रिश्ता तोड़ने का मन बन लिया। इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय