Monday, February 24, 2025

मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता के यौन शोषण से त्रस्त होकर महिला अधिवक्ता ने खाया जहर, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला अधिवक्ता ने भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। महिला अधिवक्ता को गंभीर हालत में गांधी कालोनी के लिंक रोड पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता सिविल लाइस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयानों के अनुसार महिला अधिवक्ता का आरोप है कि 10 साल पहले मुज़फ्फरनगर का एक भाजपा नेता उसके संपर्क में आया था। तभी से वह शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा।

महिला अधिवक्ता का आरोप है कि जब-जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर महिला अधिवक्ता ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।

परिजनों ने महिला वकील को गंभीर हालत में गांधी कॉलोनी में लिंक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

नर्सिंग होम में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर तीसरी बार जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय