Saturday, May 18, 2024

मुजफ्फरनगर में पत्नी को घायल कर पति ने किया खुदकुशी का प्रयास,गृह-कलेश में हुआ विवाद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। क्षेत्र के गांव सीकरी में रविवार की सुबह सवेरे पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। लड़ाई में धारदार हथियार से गर्दन पर वार होने से पति-पत्नी लहूलुहान हो गये। माता पिता को लहूलुहान देख बच्चों ने शोर मचा दिया। आनन-फानन में घायल दम्पत्ति को भोपा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से मुजफ़्फरनगर व मेरठ रैफर किया गया। घायल पति की हालत चिंताजनक बताई गयी है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में बस स्टैंड के पास साजिद अंसारी व उसकी गर्भवती पत्नी खुशनुमा के बीच कहासुनी हो गयी, जिसके बाद हुई मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गये। घायलों का मंजर देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। आनन-फानन में घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये लाया गया, जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। गम्भीर रूप से घायल खुशनुमा को मेरठ हायर सेंटर पर भेजा गया। वहीं साजिद का उपचार बेगराजपुर अस्पताल में चल रहा है। साजिद की हालत चिंताजनक बताई गयी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान घायल खुशनुमा ने बताया कि सुबह सवेरे वह रसोई में चाय बना रही थी कि पति साजिद अंदर कमरे में यह कह कर ले गये  कि  ज़रूरी बात करनी है, जिसके बाद साजिद ने उसे चारपाई पर धक्का दे कर तेज धारदार वस्तु से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया, उसके बाद साजिद ने अपने गले पर भी वार कर स्वयं को घायल कर लिया।

साजिद व खुशनुमा दम्पत्ति के चार बच्चे निकहत, नुसरत, अरहान व कलसूम हैं। खुशनुमा गर्भवती है। घर में घटी घटना के बाद चारों बच्चे भारी दहशत में हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके से घटना में प्रयुक्त पेपर कटर को मौके से बरामद कर खून के सैम्पल आदि लिये हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद था, पति साजिद ने पत्नी पर वार कर उसे घायल कर दिया। साजिद ने स्वयं पर वार कर खुद को भी घायल किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

क्या थे साजिद अंसारी के इरादे
साजिद एल्युमिनियम फेब्रिकेटर मिस्त्री है। दिल्ली, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर जाकर कार्य करता है। जानकारी के अनुसार साजिद व खुशनुमा के बीच रिश्तों में मधुरता नहीं है। काफी समय से खुशनुमा मायका में रह रही थी। कुछ समय से ही वह सीकरी में आई थी। आरोप के अनुसार साजिद ने योजनाबद्ध तरीके से पत्नी पर उस समय जानलेवा हमला किया, जब उसने बड़े बच्चों को चॉकलेट लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया था। पत्नी के गले पर वार कर साजिद ने खुद की जान लेने की कोशिश क्यूँ की। घायल साजिद चिंताजनक हालत में जीवन के लिये संघर्ष कर रहा है, वहीं घटना को लेकर गाँव मे चर्चाएं जारी हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय