Saturday, April 26, 2025

मुज़फ़्फ़रनगर में बीजेपी दफ़्तर की दीवार तोड़ी जा रही थी,उससे मस्जिद की दीवार गिरी, इमाम की दुखद मौत

मुजफ्फरनगर। शहर में भारतीय जनता पार्टी के पुराने दफ्तर को तोड़ने से बराबर में बनी मस्जिद की दीवार गिर गई। जिससे जमीयत उलेमा के शहर महासचिव का इंतकाल हो गया है।

शहर कोतवाली के बराबर में भारतीय जनता पार्टी का पुराना दफ्तर है। जिसे खाली करके भाजपा ने नई मंडी के गांधी नगर में नया दफ्तर बना लिया है।

पुराना दफ्तर खाली करने के बाद एक बिल्डर को दे दिया गया है जो उस दफ्तर को तोड़कर नई बिल्डिंग बना रहा है।

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि वो भाजपा दफ्तर की पुरानी दीवार तोड़ रहा था। जिससे सटी हुई मस्जिद की दीवार भी उसके तोड़ने से गिर गई और उसी के नीचे जमीयत उलेमा के शहर महासचिव हज़रत मौलाना ताहिर क़ासमी दब गए और उनका इंतकाल हो गया।

मौलाना ताहिर कासमी रथेड़ी की मस्जिद के इमाम भी थे और मुस्लिम समाज के प्रमुख चेहरे थे।

रॉयल बुलेटिन उनके इंतकाल पर खिराजे अकीदत पेश करता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय