Tuesday, May 13, 2025

नोएडा में पति बना हैवान, दहेज में 20 लाख न लाने पर विवाहिता के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, मुकदमा दर्ज

नोएडा। एक पिता द्वारा अपनी बेटी की शादी में 65 लाख खर्च करने के बाद भी दहेजलोभी ससुराल वालों ने 20 लाख रूपए की अतिरिक्त मांग को लेकर एक विवाहिता का जीवन नर्क कर दिया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना बादलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं, तथा उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 नवंबर वर्ष 2020 को उसकी शादी मोहित त्यागी पुत्र निरंजन त्यागी के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसके परिजनों ने शादी में करीब 65 लाख रुपया खर्च किया। पीड़िता का आरोप है की शादी के समय से ही उसके ससुर, सास, ननद आदि दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ये लोग दहेज में 20 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। महिला के अनुसार जब वह गर्भवती हुई तो उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति मोहित त्यागी, ससुर निरंजन त्यागी, सास सुनीता त्यागी, ननद मेघा और आंचल त्यागी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय