Friday, April 18, 2025

नोएडा में तीन लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 लोगों ने उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करके उसे तथा उसकी पत्नी और बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चिपयाना में रहने वाले चंदन सिंह बिष्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका किराएदार हर्षित सिंह अपने साले कुणाल और ससुर के साथ मिलकर उनके घर पर आया तथा उसने उसे तथा उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में साइबर ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर से 10 लाख की ठगी, खुद को बताया ट्रेजरी ऑफिसर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय