Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में लूट व चोरी की फिराक में घूम रहे 3 शातिर असलहा समेत गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख व थाना फेस-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 3 शातिर बदमाशों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गश्त पर निकले सुमित कुमार यादव ने एक सूचना के आधार पर साजिद तथा संतोष नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आसिफ नामक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह चोरी करने की नियत से घूम रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय