Friday, May 17, 2024

बदला लेने के लिए घर से बुलाकर कर दी मासूम की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत तीन दिन पूर्व पुरानी रंजिश में मोहल्ले के युवक ने अपने साथी के छह साल के मासूम की खाली प्लाट में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कूड़े के ढेर के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोहिनूर रोड निवासी राशिद का पुत्र अबुजर उर्फ पन्नू (6) मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने भाई-बहन के साथ खाना खा रहा था। तभी उसे मोहल्ले में रहने वाला हाशिम और बिलाल ने टॉफी का लालच देकर बुला लिया। परिवारीजन उसकी खोज रात भर करते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह अबुजर का शव घर से महज सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर के नीचे दबा मिला। परिवारीजन ने आरोप लगाया कि हाशिम और बिलाल उसे घर से ले गए थे। उन्होंने ही हत्या की है। पुलिस ने शव बरामद कर पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को दोनों आरोपितों हाशिम उर्फ हसनैन और बिलाल को ठारपूठा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित हाशिम ने बताया कि राशिद से उसका शराब के नशे में 25 दिन पहले विवाद हो गया था। उसमें राशिद ने उसे जमकर पीटा था। इस अपमान को वह भूल नहीं सका था। शराब के नशे में राशिद का गुस्सा उसके छह साल के बेटे पर उतार दिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय