Thursday, May 15, 2025

राज्यसभा में भी शुक्रवार को भोजनावकाश पश्चात कार्यवाही दो बजे से शुरु होगी

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शुक्रवार को भी भोजनावकाश के पश्चात राज्यसभा की कार्यवाही लोकसभा की भांति दो बजे से पुनः आरंभ होगी।

द्रमुक के तिरुचि शिवा ने शुक्रवार को शून्य काल के दौरान सदन में कहा कि आज की कार्य सूची में सदन की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद दो बजे शुरू करना निर्धारित किया गया है‌ लेकिन परंपरागत रूप से राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दो बजकर 30 मिनट पर आरंभ होती है। इसे नहीं बदला जाना चाहिए। एक अन्य सदस्य ने कहा कि इस दिन मुसलमान सदस्य नमाज पढ़ने जाते हैं।

इस पर धनखड़ ने कहा कि संसद के पिछले सत्र से ही भोजन अवकाश के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दो बजे से आरंभ हो रही है। यह नयी शुरुआत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही दो बजे से आरंभ हो सकती है और उस सदन में भी सभी धर्म के सदस्य शामिल हैं। इसलिए राज्यसभा में भी भोजन आकाश के बाद कार्यवाही भी दो बजे से आरंभ होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय