Saturday, May 11, 2024

सहारनपुर में जिलाधिकारी सहारनपुर ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रट स्थित नवीन सभागार में देखा गया एवं सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी।
इस सजीव प्रसारण को योग गुरू पदमश्री भारत भूषण, राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, विधायक नगर  राजीव गुंबर, विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ पर सभी जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक व्यक्ति को माटी को नमन वीरों का वंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सभी व्यक्तियों को किसी न किसी रूप में अपनी मातृभूमि से प्यार होता है। अपनी मिट्टी को विनम्र भाव से नमन करते हुए अपने माता-पिता की भी सेवा करें। अपने निवास स्थान के साथ ही क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में कलेक्ट्रेट शीर्ष संस्था के रूप में होती है। यहां आने वाले आमजन न्याय की उम्मीद सहित आशा और विश्वास के साथ आता है। हम भाग्यशाली है कि यह कार्य हमें मिला है।
इसलिए कलेक्ट्रेट परिसर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गये दायित्वों को सकारात्मक रूप से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। साथ ही साथ उन्होंने प्रत्येक अधिकारी को प्रतिदिन 05 पीडितों अथवा जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प दिलाया।
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि भारत तभी विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आएगा जब हम मेहनत और लगन से अपना शत-प्रतिशत देना सुनिश्चित करेंगे। हम सभी को समस्त मानवीय संवेदनाओं को ध्यान रखते हुए कार्योंं को उचित गति प्रदान करना है। पंच-प्रण की शपथ को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी ने कहा कि हमारी आजादी बडे संघर्षों के साथ मिली है। इस आजादी की महत्ता को समझते हुए इसे अक्षुण्ण बनाए रखने एवं राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने सभी जनपदवासियों को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन अमर शहीदों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हमें आजादी मिली थी।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हमें जाने एवं अनजाने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। कलेक्ट्रट परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक मानवेन्द्र, डिप्टी कलेक्टर श्वेता पाण्डेय, तहसीलदार विपिन द्विवेदी, संजय कुमार शर्मा, सरवर सिद्दीकी एवं समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय