Sunday, April 27, 2025

भारत की संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी,बंधुता की भावना सबसे महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त

सहारनपुर। मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने आज अपने कार्यालय में 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात सांस्कृति कार्यक्रमों को किया गया। यह कार्यक्रम आशा मार्डन स्कूल के छात्रों ने देश भक्ति गीत के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति का कार्यक्रम किया गया। डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास और निरंतर तेजी से प्रगति गाथा के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि आज भारत चन्द्रयान जैसे बडे-बडे सैटेलाइट को आकाश में भेजा जा रहा है। हमारी सेना दुनिया में सबसे बडी एवं अनुशासनात्मक सेना मानी जाती है जिसको लोहा दुनिया मान रही है। आर्थिक क्षेत्र में देश ने काफी तरक्की की है। विकास के कार्यों से देश की आर्थिक स्थिति निरंतर मजबूत हो रही है। एक नागरिक के रूप में हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली प्रकार से करें एवं देश की प्रगति में अपना योगदान दें। देश के प्रत्येक धर्म, जाति, समुदाय के व्यक्ति के प्रति सम्मान एवं बंधुता, आपसी एकता एवं भाईचारे की भावना होनी चाहिए।
मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना के उद्देश्य को समझते हुए अपने जीवन में उतारें। हम सब मिलजुलकर रहेंगे तो ही भारत का सम्पूर्ण विकास हो पाएगा और उसका लाभ सभी देशवासियों को मिलेगा। परिवार एवं समाज खुशहाल रहेगा तो ही देश समृद्ध होगा।
उन्होने कहा भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश एवं दुनिया का बडा लोकतंत्र है। हम सभी का लक्ष्य है भारत सिरमौर बने, इसके लिए जरूरी है कि सभी अपने अंदर सोये हुए मानवीय मूल्यों को जागृत करें। मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन सुरेन्द्र राम, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, एन0सी0सी0 के कैडेट्स के साथ आयुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय