Friday, April 25, 2025

शामली में कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के सिर पर धारदार हथियार से किया वार, मोके पर मौत

शामली। जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के विवेक विहार कॉलोनी में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया।

 

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी की कॉलोनी विवेक विहार का है। जहां पर रिटायर्ड विनोद गुप्ता का परिवार रहता है। वही विनोद कुमार गुप्ता कई साल पहले बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। म्रतक विनोद के तीन पुत्र थे। वहीं मृतक के सबसे छोटे बेटे विकास के साथ कई बार पैसे और जमीन को लेकर घर मे विवाद होता रहता था। जिसके चलते आज विनोद गुप्ता के छोटे बेटे विकास ने पलाश से उनके सिर पर कई वार करते हुए मार मार कर उनकी हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

[irp cats=”24”]

 

 

 

वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है, कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के विवेक विहार कॉलोनी में एक लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय