Sunday, May 18, 2025

महिला के साथ गुलछर्रे उड़ाकर फरार हो गए दारोगा जी, महीनों तक किया दुष्कर्म

 

शामली। एक विधवा महिला ने कथित तौर पर शामली में तैनात यूपी पुलिस के एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुष्कर्म करने और बाद में किसी दूसरी महिला के साथ फरार हो जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

गुरूवार को शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पुलिस आॅफिस पर एसपी अभिषेक से शिकायत करने के लिए पहुंची। महिला कुछ फोटोग्राफ लिए हुए थे, जिनमें वह शादी के जोड़े में नजर आ रही थी। महिला ने बताया कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसने वर्ष 2023 में शामली के शिव चौक के पास सजावट के सामान का ठिया लगाया था। महिला ने बताया कि उस दौरान शामली कोतवाली में तैनात कृष्ण अवतार नाम के एक दारोगा से उसकी मुलाकात हुई और दारोगा ने बताया कि उसकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है।

 

 

शिकायकर्ता महिला ने बताया कि इसके बाद दारोगा ने उसे बहला फुसलाकर शादी के लिए तैयार कर लिया और दोनों ने मायके में घर वालों के सामने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी दारोगा उसे कोर्ट मैरिज का झांसा देकर महीनों तक दुष्कर्म करता रहा, लेकिन कोर्ट मैरिज नही की। महिला ने बताया कि दारोगा उसे शामली के आदर्श मंडी क्षेत्र में एक किराए के मकान पर लेकर रह रहा था, जो अब किसी दूसरी महिला के साथ सारा सामान समेटकर फरार हो गया है।

 

धोखा देकर भागे दारोगा जी
पीड़ित महिला ने बताया कि दारोगा किसी दूसरी महिला के संपर्क में था, और अब वह महिला के साथ फरार हो गया है। दारोगा का फोन नंबर भी बंद आ रहा है और वह कहीं ढूंढने से भी नही मिल रहे हैं। महिला ने एसपी से आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय