Friday, May 17, 2024

हरा पेड़ काटने के मामले में महापौर हुईं सख्त, अधिकारियों को बिना एसी और पंखा के बैठाया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर। कानपुर शहर में मेट्रो ट्रेन निर्माण के दौरान हरा पेड़ काटने के मामले को लेकर नगर महापौर प्रमिला पांडे ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों की क्लास लगा दी। इतना ही नहीं मीटिंग हाल का वातानुकूल (एसी) एक घंटे के लिए बंद कराया और इस दौरान पंखा भी बंद करा दिया।

महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि जब तक आप लोग हरा पेड़ काटने का सही कारण नहीं बताते हैं, तब तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। मुख्य बात यह है कि मेट्रो के अधिकारियों ने एक महीने पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 118 पेड़ कटवा दिए थे। जूही नहरिया से नौबस्ता तक मेट्रो अधिकारियों ने कई हरे पेड़ बिना किसी की अनुमति के काट दिए थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पेड़ काटने के बाद लोगों के घर के सामने उसे डाल दिया गया। इससे परेशान होकर लोगों ने शिकायत की थी। मेयर ने कहा कि जब सरकार एक पेड़ काटने पर 10 पेड़ लगाने को कह रही है तब अधिकारियों ने ऐसा क्यों नहीं किया। उन्होंने माना कि अधिकारियों का रवैया बेहद लापरवाही भरा है।

11,076 करोड़ की लागत से बनने हैं 29 मेट्रो स्टेशन

कानपुर मेट्रो के पहले कॉरिडोर में आईआईटी से मोतीझील के बीच 9 स्टेशन हैं। पहले कॉरिडोर में 21 स्टेशन बनने हैं। जबकि दूसरे कॉरिडोर में 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। दोनों कॉरिडोर बनाने की लागत 11,076 करोड़ रुपये आएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय