Sunday, April 13, 2025

सहारनपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, सभी आरोपी फरार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव के बडूली माजरा गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता साक्षी शर्मा के फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतका के पिता अनिल शर्मा की तहरीर पर मृतका के पति विशाल शर्मा, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

 

सीओ देवबंद अशोक सिसौदिया मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इसी साल 19 अप्रैल को देवबंद के थाना भटोल निवासी साक्षी शर्मा का विवाह बड़ूली माजरा निवासी विशाल शर्मा के साथ हुआ था। दो दिन पहले साक्षी शर्मा ने अपनी ससुराल में पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। साक्षी शर्मा चार दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल पहुंची थी। साक्षी शर्मा के परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में कार की मांग पूरी ना होने पर उनकी बेटी की हत्या की है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में आज से शुरू होगा ‘चमार चौदस’ मेला, मां बाला सुंदरी के दर्शन को लगेगा श्रद्धालुओं का तांता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय