Wednesday, March 22, 2023

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में किया महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उद्घाटन

मेरठ। आज कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेलो इंडिया की जिला स्तरीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उद्घाटन करने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री 11.30 मिनट पर परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। वह कैलाश प्रकाश स्टेडियम के भारोत्तोलन हॉल पहुंचे।

बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है। माफियाओं का प्रदेश और देश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर और हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय का जल्द निर्माण शुरू होने जा रहा है। सरकार खेलों को लेकर बेहद संवेदनशील है। जिला स्तर से प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलो इंडिया योजना के तहत जिला स्तर पर भारोत्तोलन प्रतियोगिता की जा रहीं हैं। महिला खिलाडियों को इससे लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरठ में पहली बार खेलो इंडिया की महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद उपमुख्यमंत्री कैंट विधायक अमित अग्रवाल के भैंसाली मैदान में होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय