Sunday, May 19, 2024

मुज़फ्फरनगर के देहात क्षेत्र में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती मनाई गई , कई जगह हुए कार्यक्रम

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुज़फ्फरनगर- किसान दिवस के अवसर पर किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121 वी जयंती जनपद में  हर्षोल्लास से मनाई गयी। मोरना में रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये। मोरना के चौधरी चरण चौक पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकरान के नेतृत्व में सुबह सवेरे किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया, कार्यकर्ताओं के द्वारा चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों से वातावरण

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गुंजायमान हो गया। वहीं किसान मसीहा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध और गंगाजल से नहलाया गया और प्रतिमा को सुगंधित पुष्पों से सजाया गया था, माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण किया।

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला सचिव रालोद सन्दीप गुर्जर, ललित सहरावत, नीशू चौधरी, बिन्नू राठी, नीरज चौधरी, सर्वेंद्र राठी उर्फ मिंटू प्रधान, विकास सहरावत, राजीव राठी, गौरव राठी, संजय रवि, हवा सिंह, सुभाष मलिक, कप्तान राठी, शैंकी भोकरहेडी, फरमान, विशांत आदि मौजूद रहे।

दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। चीनी मिल को साफ सुथरा गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों को प्रधान प्रबंधक अजय राय ने सम्मानित किया गया। प्रधान प्रबंधक अजय राय, मुख्य गन्ना अधिकारी अंकित कुमार, मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, एसके झा, ऋषि पाल सिंह, लुकमान ठेकेदार, कालूराम मौजूद रहे।

खतौली में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती रालोद कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज जीटी रोड में हवन यज्ञ करके मनाई। इस अवसर पर रालोद नेता धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपनी पूरी जिंदगी किसानों गरीबों और मजदूरों को इनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। ईमानदारी की प्रतिमूर्ति चौधरी चरण

सिंह ने प्रधानमंत्री के अलावा अनेक पदों पर रहकर देश की सच्ची सेवा की। ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े चौधरी चरण सिंह जी किसानों गरीबों और मजदूरों का दर्द समझते थे। साधारण व्यक्तित्व के धनी चौधरी चरण सिंह देश का देश के महान नेताओं में शुमार होता है।

आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ करके चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में धर्मेन्द्र तोमर, जसबीर राणा, जगदीश आर्य, दयानंद आर्य, दिमाग सिंह, अशोक चौधरी, सचिन आर्य, ठा. राजपाल सिंह, सुरेश आर्य, अभिमन्यु, युवराज आदि रालोद कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा शिवपुरी कॉलोनी स्थित रालोद नेता राजकुमार तेवतिया जिला महासचिव के आवास पर आयोजित सभा में पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल तोमर, कोकी पंडित, सर्तेंद्र तोमर, राजगुरु सिवाच, मोहम्मद अली जौहर, राजेश मोतला, मगनवीर सिंह, सुनील तोमर, गुलशन गोयल, बिजेंद्र गोयल, सुनील पावेल, कृष्णपाल प्रजापत, रामबीर कश्यप, गौरव चौंधरी, बालेन्द्र चौंधरी आदि रालोद कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाहपुर में किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर विशाल यज्ञ आयोजित करने के साथ उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मैन चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर विशाल यज्ञ कर माल्यार्पण किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान रहे जबकि यज्ञ के ब्रह्मा सुरेन्द्र भगत रहे।

माल्यार्पण कर पूर्व प्रधान सोरम सुधीर चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ग्रामीण परिवेश में पले बढे एक सच्चे गरीबों और किसानों के नेता थे, अपनी सरकार के कार्यकाल में उन्होंने कड़े फैसले लेते हुए किसानों व गरीबों को उनका हक दिलवाने का प्रयास किया। वे भारतीय राजनीति में ईमानदारी की मिसाल व सादगी की प्रतिमूर्ति रहे। इस अवसर पर सतेंद्र प्रधान, सुरेंद्र सिंह, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र बालियान, रविंद्र राठी, भाकियू ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान, डा. धीर सिंह, कल्लू प्रधान, बबलू चौधरी, रमेश काकडा, बिजेंद्र चेयरमैन, आदि मौजूद रहे।

मीरापुर के ग्राम टिकौला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर गरीब लोगों कम्बल वितरित किये गये। रामराज क्षेत्र के ग्राम टिकौला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर गांव में सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया तथा वृद्ध व विधवा महिलाओं को कम्बल वितरित किये गये। नाहर सिंह पूर्व प्रधान, लेखपाल शिव कुमार के अतिरिक्त बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय