Monday, May 20, 2024

मुज़फ्फरनगर में किसानों का धरना जारी, राजेंद्र मलिक बोले-एकता के सामने सरकार को बढ़ाना ही होगा गन्ना मूल्य

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर।  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित धरना चौथे दिन भी चौ उधम सिंह मंत्री के नेतृत्व में जारी रहा । आज धरने पर गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक भी दलबल के साथ पहुंचे। जगपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सहारनपुर ने भी साथियों सहित धरने पर अपना समर्थन दिया।

धरने को सम्बोधित करते हुए बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि किसानों की एकता के सामने सरकार ही नही भगवान को भी झुकना पड़ता है, सरकार की तो बात ही क्या है। किसी सरकार की इतनी कुव्वत नही कि किसान की अनदेखी कर सके लेकिन किसान की एकता की जरूरत है। किसान देश को भोजन देता है लेकिन खुद तंगहाली में है।सरकार को किसान आधारित नीति बनानी होगी हमारी सरकार से मांग है कि गन्ने का मूल्य घोषित कर किसान को राहत दें।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानो को भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चा खोलना होगा। नीचे के अधिकारी सरकार की नीतियों को पलीता लगा रहे है। राजस्व अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है । ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल ठीक नही हो रहे है जिससे छूट का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार इस पर ध्यान दें। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।हम इस आंदोलन को प्रदेशभर में लेकर जायेंगे। इस आंदोलन के कारण आज किसान अपनी आवाज उठा रहे है। किसानों को अपनी बात कहते रहना होगा,अगर आप अपनी आवाज बुलंद नही करेगे तो आपकी कोई सुनने वाला नहीं है।आज किसान संगठन भी बर्चस्व की लड़ाई में व्यस्त है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पूरी ईमानदारी से किसानो के लिए संघर्ष करती रहेगी।

धरने की अध्यक्षता नरेश पाल दरोगा एवं संचालन पिंटू ठाकुर ने किया। धरने को नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर,अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष ,सुधीर पंवार तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना,राजीव नीटू दुल्हेरा,कुशलवीर ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल,अवनीश ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी,अनुज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, पवित्र अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली,बब्बल ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष सदर,आदित्य बालियान शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष,प्रवीण बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष,बिजेंद्र बालियान प्रदेश सचिव,विपिन त्यागी मंडल सचिव, मोहित मलिक,दुष्यंत मलिक,सलमान गौड़ यासीन चौधरी ने संबोधित किया । धरने में हजारों किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय