Tuesday, May 6, 2025

चीनी कंपनी द्वारा निर्मित कंबोडिया के 71सी राजमार्ग का उद्घाटन समारोह आयोजित

बीजिंग। चीन के शांगहाई कंस्ट्रक्शन ग्रुप द्वारा निर्मित कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी का उद्घाटन समारोह 12 अप्रैल को कंबोडिया के त्बोंग खमुम में आयोजित किया गया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट, लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री पेंग पोनिया और कंबोडिया में चीनी राजदूत वांग वनपिन ने समारोह में भाग लिया। हुन मानेट ने कहा कि कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी यातायात और माल परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वहीं, पेंग पोनिया ने कहा कि कंबोडिया का राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी और निर्मित कंबोडिया-चीन मैत्री पुल एक-दूसरे के पूरक हैं, जो न केवल यातायात की स्थिति में सुधार करते हैं, बल्कि मानविकी आदान-प्रदान और व्यापार के माध्यम से इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी निकटता से जोड़ते हैं, जो वास्तव में आशा और विकास के लिए एक पुल का निर्माण करते हैं। उधर, वांग वनपिन ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में चीन ने कंबोडिया को 4,000 किलोमीटर से अधिक सड़कें और 10 से अधिक पुल बनाने में मदद की है जिससे न केवल कम्बोडियाई लोगों का जीवन सुगम होगा, बल्कि कम्बोडिया के विकास को भी बल मिलेगा। बता दें कि कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी 114.9 किलोमीटर लंबा है, जो त्बोंग खमुम प्रांत और कम्पोंग चाम प्रांत को जोड़ता है। यह मध्य और पूर्वी कंबोडिया में सड़क नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय