Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में थाना इन्चौली पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार किए

मेरठ। थाना इन्चौली पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार किए हैं। 19 फरवरी को एक युवक ने बाइक चोरी की तहरीर थाने में दर्ज कराई थी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना इंचौली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।

 

आज थाना इंचौली पुलिस ने उपरोक्त मुकदमें में तीन बाइक चोरों कपिलपाल पुत्र ब्रह्मपाल, अक्षय मलिक पुत्र संजय मलिक और आजादवीर पुत्र सुखपाल सैनी समस्त निवासीगण ग्राम नंगला शेखू थाना इंचौली मेरठ को बहचौला पुल से मय चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। बरामद बाइक के आधार पर मुकद्दमा उपरोक्त में 411 भादवि वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  तीन दिन की छुट्टी का असर: मेरठ-दिल्ली हाईवे पर जाम, टोल पर फंसे हजारों वाहन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय