Thursday, May 15, 2025

शामली में बाजारों में खरीदारों की बढी भीड, जाम में फंसे लोग

शामली। त्यौहारों को लेकर बाजारों में खरीदारों की बढी भीड के कारण जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में जाम लगने से लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पडा। बाजारों में भीड को देखते हुए पुलिस फोर्स भी गश्त करती रही।

शनिवार को जिलेभर में छोटी दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया। दीपावली को लेकर बाजारों में ग्राहकों की भीड बढी तो जाम की स्थिति पैदा हो गई।

शहर के बडा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, कबाडी बाजार, फव्वारा चौक, नेहरू मार्किट व माजरा रोड आदि स्थानों पर ई-रिक्शा, बाईक सहित अन्य वाहनों के प्रवेश से जाम लगा रहा। जाम लगने से बाजारों में खरीदारी करने आये लोगों को भारी दुश्वारियां हुई।

जाम में फंसे लोगों के कई बार बच्चे तक बिछड गए, जिनको बाद में ढूंढ लिया गया। वही बाजारो में बढती भीड के कारण शहर कोतवाली पुलिस भी लगातार गश्त करती रही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय