Saturday, May 10, 2025

नोएडा में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक्सबीबी 1 सब वैरिएंट, जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट से मिली जानकारी

नोएडा। नोएडा में तेजी से बढ़ रहे कोविड केस के लिए ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट एक्सबीबी 1 जिम्मेदार है। हालिया मामलों के जीनोम एनालिसिस से यह बात सामने आई है। नोएडा में अधिकांश मरीजों में ये सब वैरिएंट ही है। इसके अलावा एक्सबीबी 1.5, एक्सबीबी 2.3 सब वैरिएंट के मरीज भी हैं। एक्सबीबी 1 तेजी से संक्रमण को फैलाया है। इसकी रफ्तार पहले से 104 गुना तेज है। यदि सावधानी नहीं बरती तो ये कोरोना की नई लहर का रूप ले सकता है।

डॉक्टरों के मुताबिक ये नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली का है। ये हमारी इम्यूनिटी को तोड़ सकता है और हमें आसानी से संक्रमित कर सकता है। ये म्यूटेशन भी कर सकता है। हालांकि घातक कम है। इसलिए लापरवाही नहीं बरती जाए। प्रदेश में भी इसी वैरिएंट के केस सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में भी एक्सएक्सबी और सब वैरिएंट एक्सएक्सबी 1 के मामले हैं।

नोएडा में जेपी अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए थे। इनमें पहले तीन सैंपल 27 मार्च और बाद के सभी सैंपल 30 मार्च को भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ये इन सभी मरीजों पर नजर बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय