Friday, February 21, 2025

लोनी में गड्ढे के पानी में डूबकर मासूम बच्चे की मौत, मचा कोहराम

गाजियाबाद। लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन साल के बच्चे अनस की मौत हो गई। मासूम के परिजनों ने बताया कि गड्ढा नगर पालिका ने खोदवाया था। यह आठ फीट गहरा है।

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम के आदेश से व्यापारियों में डर- व्यापारी नेता बोले, शुल्क जमा करो तो खोल सकोगे बंदी के दिन भी बाज़ार !

 

संगम विहार कॉलोनी में रहमत परिवार के साथ रहते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रेशमा परवीन पति से मनमुटाव होने के बाद मायके में उनके पास रहने लगी थी। उनकी बेटी का इकलौता बेटा मोहम्मद अनस भी है। रहमत ने बताया कि सुबह वह अपने काम पर चले गए थे। घर में रेशमा परवीन, अनस और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। अनस घर के बाहर खेल रहा था। अनस खेलते-खेलते घर से दूर चला गया।

 

मुज़फ्फरनगर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर सफाई के लिए दिए निर्देश

 

अनस घर नहीं पहुंचा तो रेशमा परवीन ने अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। बेटा नहीं मिला तो रेशमा परवीन ने आसपास के लोगों और अपने पिता को बेटा नहीं मिलने की जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग भी अनस को तलाश करने लगे, लेकिन अनस कहीं नहीं मिला। अनस को तलाशते हुए घर से कुछ दूरी पर बने गड्ढे की तरफ गई। गड्ढे में भरे पानी में झांक कर देखा तो उसमें अनस का हाथ दिखाई देने लगा।

 

 

 

एक युवती ने गड्ढे से अनस को बाहर निकाला। इसके बाद युवती ने शोर मचाकर सभी को बुलाया। सभी लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय