Wednesday, March 12, 2025

सहारनपुर गंगोह के मुख्य चौराहों पर कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के कुशल नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के नानौता चौक, मेटाडोर स्टैंड और अन्य मुख्य चौराहों कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के कुशल नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह  सतर्क नजर आया और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालो को भी हिदायत दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा के कुशल नेतृत्व में नशे की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान दो पहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी करने  वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस- प्रशासन द्वारा लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि नियम का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी और दो पहिया वाहन पर  ट्रिपल सवारी करने वाले चालकों पर भी पुलिस कार्यवाही करेगी। साथ ही नशे की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें आने जाने वालों के वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान चैकिंग की सूचना मिलते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय