Sunday, May 11, 2025

आज दिल्ली में हो सकती है बारिश, कल रही सबसे गर्म, पारा पहुंचा 37.8 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) गरज के साथ बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने कहा है कि शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

 

 

विभाग के अनुसार, हालांकि शुक्रवार सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए और महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय